धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित तरीके से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 फरवरी को चुनाव के दिन धनबाद नगर निगम के 468 भवनों में 974 तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 32 भवनों में 42 बूथों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल रहेंगे। सभी बूथों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और हर बूथ मॉडल बूथ होगा। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 158 सामान्य, 648 संवेदनशील एवं 168 अति संवेदनशील बूथ हैं जबकि चिरकुंडा नगर परिषद में 40 सामान्य एवं दो संवेदनशील बूथ हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। यह बात डीसी आदित्य रंजन ने रविवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.