लखनऊ, फरवरी 3 -- जोन तीन में तैनात कर निरीक्षक शिवेंद्र मिश्रा की अचानक तबीयत खराब होने से नाराज अधिकतर कर निरीक्षकों ने सोमवार को हाउस टैक्स वसूली का कार्य नहीं किया। जिसके कारण 25 लाख की वसूली प्रभावित हुई। नगर आयुक्त ने अन्य अधिकारियों संग मेदांता में भर्ती शिवेंद्र का हाल जाना। उधर, मैक्स अस्पताल में एक माह से भर्ती कर निरीक्षक रमेश गिरी की अब तक नगर निगम की ओर से कोई मदद न किए जाने से कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई। कर निरीक्षक शिवेंद्र मिश्रा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। सोशल मीडिया में उनकी बीमारी के पीछे काम का दबाव बता कर कई मैसेज डाले गए। सोमवार को नगर निगम के कई कर निरीक्षकों ने शिवेंद्र की बीमारी के कारण काम नहीं किया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के अनुसार कई कर निरीक्षकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.