लखनऊ, फरवरी 13 -- नगर निगम में कमरे के लिए घमासान, गाली गलौज लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के जोन-3 कार्यालय में सोमवार को उस वक्त माहौल गरमा गया जब जेडएसओ, कर अधीक्षक मनोज यादव और कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बात गाली गलौज तक आ गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम का बंटवारा पहले ही तय हो चुका था, लेकिन कमरे के उपयोग को लेकर विवाद अचानक इतना बढ़ा कि कार्यालय में जमकर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। कुछ देर के लिए अलीगंज स्थित कार्यालय अखाड़े में तब्दील हो गया। किसके खेमे में कौन, चर्चा ने बढ़ाई तकरार सूत्रों का कहना है कि विवाद सिर्फ कमरे तक सीमित नहीं था। कार्यालय न आने, जिम्मेदारियों के निर्वहन और किस अधिकारी का कौन करीबी है जैसी चर्चाओं ने आग में घी का काम किया। बताया जा रहा है कि कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव को जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.