मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी नगर निगम के नगर आयुक्त कार्यालय में बुधवार को सैरातों की बंदोबस्ती की गयी। इस दौरान कुल 1 करोड़ 38 लाख 90 हजार रुपये में सैरातों की बंदोबस्ती हुई। नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने बताया कि उक्त राशि को नगर निगम के कोष में जमा करा लिया गया है। बंदोबस्ती के दौरान, छतौनी बस स्टैंड युगल किशोर प्रसाद को, वाहनों की पार्किंग संतोष कुमार को, शौचालय व बाजार संजीत कुमार के नाम बंदोबस्त किया गया। सैरातों के डाक को लेकर नगर निगम में चहल-पहल देखी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...