सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी कालोनी निवासी राहुल कुमार पासवान ने आरोप लगाया है की नगर निगम सहरसा की महापौर एवं नगर आयुक्त के मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। विभागीय नियम का अनदेखी करते हुए बिना निविदा प्रकाशित किये एक ही रोड या नाला को विभाजित कर 15-15 लाख के कई योजनाओं में बांटकर उसका स्टीमेट बनाते हुए निगम कार्यालय के किसी कर्मी या उसके परिवारिक सदस्य को संवेदक बनाकर आधे अधूरे कार्यों एवं बिना गुणवत्तापूर्ण कार्य किये बगैर रूपये की निकासी की जा रही है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कई ऐसे कर्मियों को एक साथ 25 से ज्यादा योजनाओं का संवेदक बना दिया गया है। जिसकी जांच कराया जाएगा तो निगम कार्यालय सहरसा का सारा खेल सामने आ जाएगाव नगर आयुक्त सहरसा के द्वारा बैक डेट से योजनाओं के कई फाईल को खोला जा रहा हैव जिस...