लखनऊ, जनवरी 1 -- शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए नगर निगम ने 2 जनवरी को 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेयर सुषमा खर्कवाल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी। समाधान दिवस में गृह कर, जल कर, सफाई, सड़क मरम्मत, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा उठान से जुड़ी शिकायतों की मौके पर सुनवाई होगी। जीआईएस सर्वे व कर निर्धारण संबंधी आपत्तियों का भी निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...