लखनऊ, मार्च 6 -- नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नागरिक सेवाओं संबंधी शिकायतों की सुनवाई होगी। उनका निस्तारण किया जाएगा। अध्यक्षता मेयर सुषमा खर्कवाल करेंगी। नगर निगम के गृह कर सहित समस्त संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण व जीआईएस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...