आगरा, अप्रैल 20 -- बहुजन समाज पार्टी के पार्षद सोमवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम में मनमानी चल रही है। पिछले छह माह से सदन की बैठक नहीं हुई है। जनता परेशान है। इस संबंध में बसपा दल नेता डा. यशपाल सिंह नेतृत्व में पार्षदों की बैठक हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया है कि निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। बसपा पार्षद सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार पनप रहा है। अधिकारियों की मनमानी चल रही है। सदन की बैठक नहीं हो रही है। जनता के काम नहीं हो रहे हैं। आईजीआरएस का झूठा निस्तारण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.