फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के बैठने के लिए तो कार्यालय तैयार हो गए हैं। परंतु, अभी तक पार्षदों के बैठने के लिए किसी कार्यालय को संवारने का काम होता नजर नहीं आ रहा है। जहां पहले जहां पार्षद बैठते थे, वहां अब नागरिक सुविधा केंद्र संचालित हो रहा है। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम के कारण नगर निगम का पूरा व्यवस्थागत ढांचा गड़बड़ा गया है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम के लिए जगह दी है, जिससे कई विभागों के दफ्तरों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा है। जहां यह कमांड कंट्रोल रूम बन रहा है, वहां पहले सर्वे, तोड़फोड़ और मैकेनिकल विभाग के अधिकारी बैठते थे। अब इन अधिकारियों को नगर निगम के पुराने और जर्जर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.