बेगुसराय, जनवरी 8 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले नगर कमेटी की ओर से नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, बुलडोजर राज, बढ़ते अपराध और मूलभूत नागरिक सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ 7 जनवरी से 15 जनवरी तक नागरिक ऐलान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को अंबेडकर चौक पर माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान बुलडोजर राज मुर्दाबाद,झोपड़ी-फुटपाथ क्यों उजाड़ा, जलनिकासी का इंतजाम करो, साफ-सफाई व कचड़ा प्रबंधन दुरुस्त करो जैसे नारों लगाए जा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि नगर निगम जनहित के मुद्दों से पूरी तरह बेखबर है। कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए न जलावन की व्यवस्था है और न ही कंबल वितरण हो रहा है। उन्होंने ...