मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधुबनी, निज संवाददाता । नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों में खुलेआम नियमों का उल्लंघन का मामला सामने आ रहा है। दो दिन पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग की उड़नदस्ता टीम ने शहर के कई निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक योजनाओं में एस्टीमेट का पालन नहीं होने और कार्य संबंधी बोर्ड नहीं लगाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई गई थी। नगर निगम कार्यालय के सामने तालाब जीर्णोद्धार पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर आज भी सवाल खड़े हैं और संबंधित बोर्ड नहीं लगाया गया । वार्ड 8 में कैम्पस स्कूल से शंभू सिंह के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का कार्य धीमी गति से हो रहा है। वहीं, नाका चौक से भगत सिंह कॉलोनी तक नाला निर्माण अभी शुरू ही नहीं हुआ है। कई योजनाओं की तय अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.