मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ। संवाददाता मेरठ बंद का असर नगर निगम कार्यालय में भी देखने को मिला। बंद का समर्थन करते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। नगर निगम का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग जहां सुबह से शाम तक आवेदकों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार को विभाग में एक भी आवेदक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं पहुंचा। बंद के चलते निर्माण विभाग में कोई नहीं पहुंचा। दोपहर बाद नगर निगम कर्मचारी भी सीट पर नहीं मिले। पार्षद कक्ष खाली रहा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा नगर निगम में भी मेरठ बंद का असर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.