काशीपुर, दिसम्बर 31 -- काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से सस्टेनेबल 2026 शपथ कार्यक्रम निगम परिसर में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नागरिकों से अपील की गई कि संकल्प लें हम 2026 को स्वच्छ बनाएं। धरती, पानी और हवा की रक्षा करें। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल ने पर्यावरण मित्रों को सस्टेनेबल 2026 की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से पर्यावरण मित्रों ने स्वच्छता बनाए रखने, प्रदूषण कम करने, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया। यहां नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, नगर निगम कर्मचारी, पर्यावरण मित्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...