सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम क्षेत्रों में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम सीतामढ़ी ने एबीसी सेंटर के निर्माण और संचालन की दिशा में पहल करते हुए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार और विभाग के आदेश पर जिला स्तर के सभी नगर निकायों को एबीसी सेंटर तैयार कर उसका संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सभी नगर निकायों को एबीसी सेंटर संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी के तहत नगर निगम द्वारा सेंटर के निर्माण और संचालन की प्रक्रिया शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.