देवघर, मार्च 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम देवघर के सभागार में शुक्रवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पुराना मीना बाजार बस स्टैंड, जसीडीह हटिया व न्यू मीना बाजार सब्जी मंडी के सैरात की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पुराना मीना बाजार बस स्टैंड के सैरात में कुल 4 आवेदकों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें विकास कुमार गुप्ता द्वारा अधिक बोली 18 लाख लगाई गई। इस डाक की न्यूनतम राशि 11 लाख 40 हजार रूपए रखी गई थी। वहीं जसीडीह हटिया के सैरात में कुल 2 आवेदकों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें राज कुमार महता द्वारा अधिक बोली 10 लाख रुपए लगाई गई। इस डाक में न्यूनतम राशि 9 लाख रूपए रखी गई थी। वहीं न्यू मीना बाजार सब्जी मंडी के सैरात में किसी भी आवेदक द्वारा भाग नहीं लिया गया। मौके पर नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.