हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। नगर निगम में सब रजिस्ट्रार स्तर पर 514 और रजिस्ट्रार स्तर पर 8 विवाह पंजीकृत कर लिए गए हैं। अब निगम ने समान नागरिक संहिता के अंतर्गत अपने कार्मिकों का विवाह पंजीकरण शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम में कार्यरत धीरज चंद का विवाह पंजीकृत कर प्रमाण पत्र सौंपा गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि विभागीय कार्मिकों को विवाह पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ उनका पंजीकरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.