काशीपुर, फरवरी 24 -- काशीपुर। नगर निगम में गुरुवार को निशुल्क कंपोस्ट वितरण कार्यक्रम होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को गीले कचरे से कंपोस्ट बनाने और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने की जानकारी दी जाएगी। जिससे वे अपने घरों में ही कचरे को सही तरीके से प्रतिबंधित कर सकें। इसके साथ ही घर पर ही सरल तरीके से कंपोस्ट बनाने की विधि भी समझाई जाएगी, ताकि लोग अपने गीले कचरे को कंपोस्ट में बदलकर उसका उपयोग अपने बगीचे और पौधों के लिए कर सकें। कार्यक्रम के दौरान तैयार कंपोस्ट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे नागरिकों को कंपोस्ट के उपयोग के लाभों का प्रत्यक्ष अनुभव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...