कानपुर, नवम्बर 4 -- कानपुर। नगर निगम में उद्यान प्रभारी का दायित्व अब सहायक अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल को सौंप दिया गया है। वहीं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रभारी अधिकारी जोन पांच के जोनल अभियंता कमलेश पटेल को दे दिया गया है। ये दोनों पद अभी तक दिवाकर भाष्कर के पास थे। नए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के कार्यभार संभालने के बाद आंशिक फेरबदल का यह पहला आदेश है। इसे शास्त्री नगर सेंटर पार्क में टेंडर से पहले ही हुए कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.