गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार से कामकाज शुरू हो गया। महापौर और नगर आयुक्त समेत सभी अधिकारी तथा कर्मचारी दफ्तर आए। फरियादी भी शिकायत लेकर पहुंचे। निगम मुख्यालय के सदन कक्ष में पिछले दिनों आग लग गई थी। इसके बाद से निगम दफ्तर बंद है। बिजली के तारों में आग लगने के बाद लाइट भी बंद रही। चार दिन से निगम में बिजली के नए तार डाले जा रहे थे। सदन कक्ष में अभी मरम्मत कार्य चल रहा है। सदन कक्ष में आग लगने से ज्यादा नुकसान हुआ है। फर्नीचर और एसी जल गया। वहीं मंगलवार को कई दिन बाद निगम मुख्यालय खुलने पर काफी फरियादी पहुंचे। महापौर सुनीता दयाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से भी विकास कार्यों पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.