कटिहार, फरवरी 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता ठंड का असर कम होते ही मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में निगम की ओर से फॉगिंग की व्यवस्था को सुचारु रुप से करने के लिए केमिकल की खरीदारी से लेकर रोस्टर ड्यूटी तक लगाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 20 फरवरी के बाद से नियमित रुप से फॉगिंग की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि फॉगिंग को लेकर क्विक रिस्पांस टीम बनाया जा रहा है। जिसकी निगरानी में फॉगिंग का काम कराया जाएगा। स्वच्छता विभाग को इसकी जवाबदेही दी गयी है। निगम कर्मी कैलाश चौधरी ने बताया कि इसको लेकर केमिकल की खरीदारी से लेकर नाले की सफाई पर काम किया जा रहा है। मार्च माह से शुरू होगी नाले की उड़ाही जानकारी हो कि मार्च माह से नाले की सफाई शुरू होगी। इसको लेकर भी सशक्त स्थायी समिति से हरी झंडी मिल गयी है। नाला उड़ाही ...