फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्वेक्षण फरवरी से शुरू होगा। इस सर्वेक्षण में परिणाम आधारित सेवा वितरण, फील्ड पर सत्यापित प्रदर्शन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं, डिजिटल गवर्नेंस तथा राष्ट्रीय पोर्टलों पर रियल-टाइम डेटा उपलब्धता पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पोर्टल से सीधे शहरी स्थानीय निकाय स्तर का प्रदर्शन डेटा लिया जाएगा। इससे सर्वेक्षण बेहतर हो सकेगा। इस बारे में निगमायुक्त ने बताया कि निगम की सभी शाखाओं और विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 18 जनवरी से एक फरवरी तक स्वच्छता पोर्टल पर उपलब्ध सभी संबंधित डेटा को सत्यापित कर दर्ज करें। निर्धारित अव...