कानपुर, दिसम्बर 17 -- समाजवादी पार्टी ने नगर निगम पर जोरदार हमला बोला है। पीडीए सर्वेक्षण से आई रिपोर्ट को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजा गया है। इसमें बताया है कि नगर निगम कागजों पर पार्कों को बंद कर उसमें गेस्ट हाउस बना रही है। इनके संचालन के लिए बाहरी समितियों को आवंटन कर रही हैं। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि नगर निगम चाहता तो बृजेंद्र स्वरूप पार्क में खुद ही गेस्ट हाउस बना देता लेकिन मेयर के इशारे एक निजी घराने को गेस्ट हाउस बनाकर मालिकाना हक दे रही है। शहर के रैन बसेरों में गरीबों को सुविधा नहीं मिल रही बल्कि उनसे वसूली हो रही है। इससे हजारों लोग जाड़े की रातों को फुटपाथों पर गुजार रहे हैं। सपा एसआरआर के बाद सात जनवरी 2026 से आंदोलन चलाएगी। यहां नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी, रजत मिश्रा, हेमंत गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.