काशीपुर, जनवरी 28 -- काशीपुर। आदर्श जाटव कल्याण समिति ने निगम परिसर में फव्वारे के ऊपर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की है। बुधवार को आदर्श जाटव कल्याण समिति ने सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की योजना प्रस्तावित है। बीते दिनों में वर्तमान मेयर और पूर्व मेयर से भी इस विषय पर विचार विमर्श हो चुका है। यहां संगठन अध्यक्ष धन सिंह, कृपाल सिंह, नवल सिंह आजाद, जगपाल सिंह, शेर सिंह, किशोर कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.