रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के मृत कर्मियों के आश्रितों का बेमियादी अनशन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। निगम परिसर में रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के आह्वान पर 21 से अधिक आश्रित परिवार के सदस्य भूख हड़ताल पर हैं। इनकी मांग राज्य सरकार के कर्मियों की विधवा व आश्रित को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने, अनुकंपा के आधार पर तृतीय व चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति करने की है। बताया गया कि वर्ष 2018 में पद स्वीकृत होने के बाद वर्ष 2010-11 में बहाल हुए कर्मियों का समायोजन किया गया। इस मामले में नगरीय प्रशासन निदेशालय की ओर से सहमति दी गई थी। इसी आधार पर अनशनकारी दोनों श्रेणी के पद पर अर्हता के मुताबिक पद स्वीकृत कर समायोजन करने की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि आश्रित परिवार के सामने जीविका की समस्या उठ खड़ी हुई है। इस मामले को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.