रुडकी, अगस्त 7 -- नगर निगम ने गुरुवार को 22 विकास कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। यह विकास कार्य करीब दो करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। नगर निगम ने करीब डेढ़ माह पहले 96 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए थे। इनमें से 22 विकास कार्यों के टेंडर निर्धारित शर्तों के अनुरुप न होने की वजह से उनको निरस्त कर दिया गया था। बुधवार को इन 22 विकास कार्यों के टेंडर दोबारा जारी किए गए थे। नगर निगम के एई प्रेम कुमार ने बताया कि जारी किए विकास कार्यों के टेंडर में सड़क और नाली आदि के काम शामिल हैं। जल्द ही इन विकास कार्यों के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.