गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बुधवार को हुई बैठक में इस वित्तीय वर्ष के लिए 1878 करोड़ आय 1268 करोड़ व्यय का बजट पेश किया गया। इसमें निर्माण, पथ प्रकाश और जलापूर्ति पर खासा जोर रहा। सड़कों, नालियों, पुलिया, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना के विकास पर 821 करोड़ के साथ निगम ने पेयजल व्यवस्था के लिए पिछले वर्ष के मुकाबले 30 करोड़ रुपये अधिक 81 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे जलापूर्ति, सीवेज, पथ प्रकाश, सड़क, जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 48.54 करोड़ रुपये और सफाई व्यवस्था पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 करोड़ रुपये अधिक है। अन्य मद में 44.86 करो...