आगरा, जनवरी 30 -- सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण कर निर्माण सामग्री रखे जाने की शिकायतों को नगर निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। लोहामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खतैना रोड पर एक ठेकेदार द्वारा सड़क पर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री रख दिए जाने से यातायात बाधित हो रहा था। रोड जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के आदेश के अनुपालन में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर रखे गए ईंटों के चट्टों को ध्वस्त कर हटवाया और निर्माण सामग्री को सड़क किनारे कराते हुए यातायात को सुचारु कराया। लोहामंडी खतैना रोड पर अंकुर शर्मा नामक ठेकेदार ने निर्माण सामग्री को सीधे ...