मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश पर ठोस और व्यवस्थित पहल शुरू की गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में नगर निगम ने डॉग फीडिंग जोन और डॉग पाउंड की स्पष्ट व्यवस्था लागू की है। इस दिशा में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने निर्धारित स्थलों का सोमवार को निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन करना सभी शहरी निकायों की जिम्मेदारी है। इसके तहत आवारा कुत्तों के भोजन, संरक्षण और नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक और मानवीय व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने निर्देश दिया कि तय स्थानों पर साफ सफाई, पानी, छाया और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.