लखनऊ, नवम्बर 24 -- नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न जोन में बड़े पैमाने पर सफाई व्यवस्था की जांच का अभियान चलाया। कूड़ा फैलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। जोन दो टीम ने गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने पर Rs.5,000 का चालान किया। इसके साथ ही सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग पर अतिरिक्त Rs.5,000 का जुर्माना लगाया गया। जोन 3 में नगर निगम की टीम ने उमराव मॉल के निकट विवेकानंद पुल के नीचे बड़े स्तर पर अभियान चलाया। इस क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिबंधित पॉलिथीन और गंदगी फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। अभियान के दौरान टीम ने अतिक्रमण और कूड़ा फैलाने पर 5 चालान काटकर कुल Rs.14,500 का जुर्माना वसूला। इसके अलावा, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए टीम ने 18.4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की, 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.