रांची, जनवरी 7 -- रांची। शहर में लगातार बढ़ती ठंड से बचाव को लेकर रांची नगर निगम ने कार्यालय में कार्य कर रहे सफाई मित्रों के बीच कंबल का वितरण किया। बुधवार को नगर निगम अपर प्रशासक संजय कुमार ने बढ़ती ठंड को लेकर सफाई कर्मियों को ठंड से राहत पहुंचाने को लेकर कंबल का वितरण किया। निगम की ओर से अन्य क्षेत्रों मे भी जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...