लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम लखनऊ के विभिन्न जोनों में गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शक्ति नगर में सात मकानों के रैम्प तोड़े गए। इसको लेकर विरोध भी हुआ। जोन-3 में शिया पीजी कॉलेज से पक्का पुल तथा पक्का पुल से डालीगंज क्रॉसिंग तक मुख्य मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। कार्रवाई में मुख्य मार्गों से 25 सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले तथा 10 गुमटी हटाई गईं। इससे क्षेत्र में यातायात सुगम हुआ और नागरिकों को राहत मिली। जोन-5 क्षेत्र में आलमबाग पुलिस चौकी से पुराना जेल रोड होमगार्ड मुख्यालय तिराहे तक अस्थाई अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोन-7 क्षेत्र में भी शक्तिनगर लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में नालों पर बनाए गए अवैध रैम्प हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.