समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- समस्तीपुर। नगर निगम, समस्तीपुर के स्तर से शहर के चुनिंदा 12 वार्डों में लगाए गए विशेष राजस्व शिविर के जरिए 10 दिसंबर तक कुल 4 करोड़ 79 लाख रुपये वसूले गए। ये राशि बकाए सम्पत्तिकर मद के हैं। इस दौरान, शहर के विभन्नि वार्डों के कुल 6430 बकाए सम्पत्ति करदाताओं ने एकमुश्त बकाया राशि जमा कर सरकार द्वारा घोषित एकमुश्त बकाया जमा राशि पर सम्पूर्ण ब्याज माफी का लाभ उठाया। इस विशेष अवसर का लाभ दो वार्ड 20 और 47 के बकाएदार रदाताओं ने लाभ नहीं उठाया। दोनों वार्डों से जमा शून्य है। अर्थात विशेष शिविर में एक भी करदाता शामिल नहीं हुए। नगर निगम के टैक्स दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से शहर के विभन्नि वार्डों से कुल 6430 मकान मालिकों से बकाए संपत्ति कर की एकमुश्त राशि वसूल की गई। उन्होंने यह भी बताया कि वार...