भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में नगर निगम की अचल संपत्तियों की सुरक्षा और उन पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर निगम प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। नगर निगम की जमीनों में हो रही गड़बड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब उनकी व्यापक खोजबीन और पहचान का अभियान शुरू किया गया है। इस मुहिम के तहत नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाते हुए रिकॉर्ड रूम प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी से जमीन से संबंधित सभी पुराने अभिलेख और ब्योरा तलब किया है। साथ ही नाथनगर और जगदीशपुर के अंचलाधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निगम की भूमि का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं। दिए गए निर्देश के मुताबिक अंचल कार्यालयों को जमीन का खाता-खेसरा, कुल रकबा, वर्तमान उपयोग और स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट करनी होगी। विशेष रूप से यह भी बताना होगा कि किन संपत...