लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ नगर निगम ने गृहकर वसूली के मामले में रिकार्ड बनाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 579.03 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 153.19 करोड़ रुपये अधिक है। इस रिकार्ड वृद्धि के साथ कुल कर वसूली 1355.32 करोड़ रुपये पहुंच गई। निगम की आय बढ़ने से नागरिक सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए फंड की समस्या आड़े नहीं आएगी। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर वसूली के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने महीने के चारों शुक्रवार समाधान दिवस आयोजित किया। इसमें लोगों की गृहकर से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर के टैक्स जमा कराया गया। जोनल कार्यालयों पर शिविर लगाए गए। कहा कि निगम ने गृहकर भुगतान को आसान बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा दिया। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.