हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- हल्द्वानी, संवादाता। त्योहारी सीजन में बाजार और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी की गई। वहीं आगे से अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। त्योहारी सीजन होने से बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में अवैध फड़ ठेले लगाए जाने के साथ ही सामान बाहर फैलाए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इसके समाधान के लिए टीम का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने रविवार को बाजार क्षेत्र के साथ ही कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त किया। वहीं बिना वेंडिंग कार्ड के घूम रहे ठेलों को बाजार से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.