अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर मंगलवार को सचल दल की टीम ने नौरंगाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह की अगुवाई में नौरंगाबाद देवी मंदिर से पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन से हटवाया। मौके पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी देते हुए Rs.6500 का जुर्माना भी वसूला गया। नगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क, फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर अथवा स्लैब डालकर अतिक्रमण किये हुए है वो तुरंत हटा लें। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...