आगरा, जुलाई 5 -- सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत नगर निगम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगर निगम स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया। रैली में एंटी लार्वा और फॉगिंग मशीनों को भी प्रदर्शित किया गया। इन मशीनों द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। पुरानी मंडी ताजगंज से शुरू हुई रैली मलकोगली होते हुए नगर निगम इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम में तब्दील हो गई। यहां महापौर ने स्कूली बच्चों को संचारी रोगों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नागरिकों में स्वच्छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.