सहारनपुर, फरवरी 6 -- नगर निगम ने ने खत्ताखेड़ी में नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे करीब दो दर्जन पक्के स्थलों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया। उधर, अंबाला रोड पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर आई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर फैला कर रखे गए सामान को हटवाते हुए दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। खत्ताखेड़ी के लोग पिछले काफी दिनों से जलभराव की समस्या से निदान की मांग कर रहे थे। इस समस्या के निवारण के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। नालों पर बने पक्के थले नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे थे। इस पर नगर निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता जेसीबी व पोकलेन लेकर पहुंचा और नालों पर बने दो दर्जन से ज्यादा थलों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। उधर, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर अंबाला रोड स्थित ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.