लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ ने शुक्रवार को ग्राम गौरभीठ (तहसील सदर) में लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। लंबे समय से खसरा संख्या 426 की चकमार्ग भूमि पर अस्थायी कब्जा जमा लिया गया था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अभियान का पर्यवेक्षण अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने किया, जबकि कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार ने संभाला। प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) रामेश्वर प्रसाद, तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय की टीम, राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल रवीन्द्र सिंह विष्ट व शैलेन्द्र प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फैजुल्लागंज पुलिस व पीएसी बल तैनात रहे। टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को हटाकर कुल 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.