मथुरा, जनवरी 28 -- नगर निगम मथुरा वृंदावन के कर विभाग ने बकायेदारों से वसूली के लिए बुधवार को अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सीलिंग से बचने के लिए कई भवन स्वामियों ने धनराशि जमा करा दी। कार्यवाही में 95 हजार 671 रुपये सौंख रोड स्थित भवन स्वामी सतीशचंद अग्रवाल, 95 हजार 358 रुपये भवन स्वामी धर्मेन्द्र आदि, 1 लाख 81 हजार 554 रुपये भवन स्वामी कैला देवी तथा 1 लाख 13 हजार 906 रुपये भवन स्वामी गिरधरलाल परमानन्द आदि बकाया चल रहा था। नगर निगम की टीम सीलिंग/कुर्की के लिए पहुंची तो कार्यवाही से बचने के लिये उक्त भवन स्वामियों ने धनराशि जमा करा दी तथा अवशेष धनराशि शीघ्र ही नगर निगम कोष में जमा कराये जाने के लिये कहा। कार्यवाही के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद ...