देहरादून, जनवरी 19 -- देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने सोमवार को चौधरी कॉलोनी आईएसबीटी के सामने लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि लोगों ने उन्हें अवगत करवाया था कि इस क्षेत्र में बरसात के दौरान बारिश का पानी जमा हो रहा था। इस कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि निगम ने नए सिरे से सड़क का निर्माण करवाया है। बारिश के पानी की निकासी को नाली भी बनवाई गई है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि निगम के समस्त वार्डों में कार्ययोजना के मुताबिक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क का निर्माण करवाने के लिए मेयर और नगर आयुक्त का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...