वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए आवासीय और मिक्स भवनों के जलकर पर लगाए गए करीब 64 करोड़ रुपये के सरचार्ज को माफ कर दिया है। कार्यकारिणी और सदन से स्वीकृति मिलने के बाद निगम प्रशासन ने इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके तहत संशोधित जलकर बिल निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस छूट का लाभ वही भवन स्वामी उठा सकेंगे, जो आगामी 31 मार्च तक अपना जलकर जमा करेंगे। निगम प्रशासन के इस फैसले से लाखों परिवारों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिलेगा। नगरीय सीमा में करीब 2.33 लाख भवनों में जल कनेक्शन हैं। इन सभी भवनों पर अब तक भारी-भरकम सरचार्ज बकाया था, जिसे निगम द्वारा अब शून्य कर दिया गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि डिजिट...