रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- रुद्रपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुलदीप कुमार, सफाई निरीक्षक गौतम सिंह एवं प्रभारी सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में सभी वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एकत्र कचरे को एमआरएफ सेंटर भेजकर वैज्ञानिक विधि से प्रोसेस किया गया। इसमें 475 किलोग्राम सूखा कचरा और 230 किलोग्राम गीले कचरे का निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने कहा कि नगर निगम स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...