छपरा, मार्च 27 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम के सफाई मजदूरों की समस्याओं पर हिंदुस्तान की मुहिम बोले छपरा का असर हुआ है। सफाई उपकरण नहीं मिलने से हो रही परेशानी की मांग और उनकी जीवन पर मंडराते संकट को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नगर प्रशासन ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई व सफाई उपकरण वितरण को लेकर पहल शुरू की गयी। नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि सफाई कर्मियों को फिलहाल जैकेट,बूट, दस्ताना, मास्क व हेलमेट का वितरण प्राथमिकता के आधार पर कर दी दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर विकास आवास विभाग के निर्देश के आलोक में अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जायेंगी । छपरा नगर निगम में लगभग डेढ़ सौ के आसपास सफाई कर्मी है। उन्हें यह सुविधा हासिल हुई है और इससे लाभान्वित हुए। इनमें से कई को आयुष्मान कार्ड, आई कार्ड भी दिए गए हैं। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.