लखनऊ, दिसम्बर 5 -- नगर निगम ने गुरुवार को जोन-6 के चौक थाना क्षेत्र में अवैध डेयरी संचालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अशरफाबाद, टुड़ियागंज, याहियागंज और खाला बाजार क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे डेरी संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान कुल 20 गाय और 1 बछिया को जब्त कर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन पशुओं को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल और स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के आधार पर की गई थी। शिकायतों में बताया गया था कि डेरी संचालक गोबर को खुले प्लॉटों में फेंक रहे हैं और नालियों में बहा रहे हैं, जिससे जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.