सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर शहर में बंदरों के आतंक से परेशान नागरिकों को अब कुछ राहत मिली है। नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष पकड़ अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों से कुल 47 बंदरों को पकड़ा गया। इन बंदरों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। 21 जनवरी को हिन्दुस्तान अखबार में स्मार्ट सिटी में बंदरों की फौज कर रही मौज शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें बंदरों के आतंक को लेकर नगरवासियों की समस्याओं को उजागर किया गया था। गुरुवार को खबर का असर हुआ। जाल बिछाकर रिमाउंट डिपो और जेल चुंगी क्षेत्र से 47 बंदरों को पकड़ा गया। बंदरों के पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह अभियान जारी रहेगा। दरअसल, शहर के विभिन्न इलाकों में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ती...