देहरादून, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने मोथरोवाला में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 5100 पेड़ लगाए गए। अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली। मेयर सौरभ थपलियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर में 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक पौध लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर नगर आयुक्त नमामी बंसल आदि मौजूद रहे। वहीं, ब्रह्मपुरी में सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ पार्क समिति के अध्यक्ष विजय महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.