कानपुर, जनवरी 12 -- नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बड़े चौराहा से मेस्टन रोड होते हुए मूलगंज चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। जोनल अधिकारी विद्यासागर यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 52 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। 105 ठेले भी हटाए गए। इनसे 11 हजार 500 रुपये यूजर चार्ज की वसूले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...