जमशेदपुर, मई 23 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे स्थित सभी यूरिनल टॉयलेट की नियमित सफाई का कार्य तेज़ी से जारी है। नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश जारी करते हुए सफाई कर्मियों को प्रतिदिन इन टॉयलेटों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।प्रत्येक यूरिनल की सफाई प्रेशर मशीन और ब्लीचिंग पाउडर आदि के छिड़काव से की जा रही है, जिससे स्वच्छता मानकों का पालन हो सके। निगम की यह पहल राहगीरों और आम नागरिकों के लिए राहतदायक साबित हो रही है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सार्वजनिक शौचालयों का आसानी से उपयोग कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.