फिरोजाबाद, जनवरी 2 -- बंदरों के साथ-साथ नगर निगम की टीमों द्वारा शहर में आवारा खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की टीम ने दो दर्जन आवारा कुत्तों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। वाहन के द्वारा उन्हें सोफीपुर स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पहुंचाते हुए चेंबर में बंद कर दिया। चिकित्सकों की देखरेख में सभी कुत्तों की नसबंदी ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। रसूलपुर के अलावा आसपास क्षेत्र के लोगों द्वारा नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके क्षेत्र में कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है । इन शिकायतों के आधार पर नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर एसएफआई शैलेंद्र कुमार की देखरेख में अभियान चलाया गया तथा उन्होंने रसूलपुर के अलावा आसपास के क्षेत्र से 24 खूं...